फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मंदिर से लाखों रुपये कीमत की अष्टधातु की मूर्ति चोरी, पुजारी समेत दो लोग पुलिस हिरासत में

Sun, 24 Mar 2024 04:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई। ग्रामीणों ने भनक लगने पर मौके से चोरी के आरोप में पुजारी समेत दो लोगों को पकड़कर पहले पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
चोरी के बाद मंदिर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की कीमती मूर्ति चोरी हो गई। इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने मंदिर के पुजारी सहित दो लोगों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को बरियारपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लोहरगामा गांव का है। जहां राम जानकी मंदिर से अष्टधातु से बने प्रभु राम और लक्ष्मण की मूर्ति की चोरी हो गई है। जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि पूजा के दौरान जब उन्हें मूर्ति चोरी की भनक लगी तो देखते ही देखते उनका गुस्सा फूट पड़ा। उसके बाद ग्रामीणों ने मंदिर के पुजारी सहित दो लोगों को पकड़ जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।
 
वहीं, मामले की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। फिर पुलिस ने किसी तरह पुजारी समेत दोनों आरोपियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद दोनों को थाने लाया गया। ग्रामीणों द्वारा मंदिर के पुजारी पर मूर्ति चोरी का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


इधर, पुलिस डिटेन किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी मंदिर में पूजा करने का काम करते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें