फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर की बेटी का एक और बड़ा कीर्तिमान, राष्ट्रीय वुशु नेशनल गेम में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Thu, 30 Jan 2025 01:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली अपराजिता मिश्रा ने 14 फरवरी तक उत्तराखंड राज्य के देहरादून में चल रही 38वीं नानकुआ नेशनल वुशु चैंपियन प्रतियोगिता में एक मात्र बिहार राज्य की खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बिहार की झोली में पदक डाला है।
विज्ञापन
अपराजिता मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर की बेटी अपराजिता मिश्रा ने एक बार फिर से बड़ा कीर्तिमान रचा है। उत्तराखंड में आयोजित 38वीं नेशनल वुशु चैंपियनशिप इवेंट में कांस्य पदक जीता है। बिहार की वह एक मात्र खिलाड़ी है, जिन्होंने नेशनल वुशु चैंपियनशिप गेम्स में बिहार की झोली में ब्रॉन्ज मेडल को डाला है।उनकी जीत को लेकर के बिहार के वुशु खिलाड़ियों में उत्साह भर गया है।

विज्ञापन


दरअसल, मुजफ्फरपुर की रहने वाली अपराजिता मिश्रा ने 14 फरवरी तक उत्तराखंड राज्य के देहरादून में चल रही 38वीं नानकुआ नेशनल वुशु चैंपियन प्रतियोगिता में एक मात्र बिहार राज्य की खिलाड़ी हैं। जिन्होंने बिहार की झोली में इस पदक को डाला है। उनकी जीत और इस कार्य से पूरे बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं, पर अपराजिता मिश्रा की जीत और मेडल जीतने पर बिहार वुशु की महासचिव और अपराजिता मिश्रा की मां सुमन मिश्रा ने कहा, इसके पहले जॉर्डन में आयोजित इंटरनेशनल मैच में भारत की झोली में दो पदक ला चुकी है। बिहार का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिलाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभी उत्तराखंड में आयोजित 38वीं नेशनल वूशु चैंपियनशिप में बिहार राज्य की वह एक मात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह मेडल अपने नाम किया है। यह सूबे और जिले के लिए गर्व की बात है। वहीं, अपराजिता मिश्रा की बड़ी बहन और इंटरनेशनल वुशु खिलाड़ी ईशा मिश्रा ने बताया कि अभी तो पहले दिन की खेल हुई है और इसकी शुरुआत ब्रॉन्ज मेडल से अपराजिता मिश्रा ने किया है। लगातार बेहतर प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने बिहार के लिए मेडल लाए हैं। आगे और भी मुकाबले हैं। उम्मीद है कि कई और मेडल जीतने का काम करेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें