फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रेमी युगल को बिजली के खंभे में बांधकर ग्रामीणों ने पीटा, 10 लोग नामजद और 50 अज्ञात पर FIR दर्ज

Mon, 05 Aug 2024 05:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी हुई, जिसकी गहनता से जांच-पड़ताल की गई। वीडियो की जांच करने के बाद 10 लोगों को नामजद किया गया है। जबकि 50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में प्रेमी युगल को बिजली के खंभे में बांधकर बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो जिले के चनपटिया प्रखंड के पिपरा गांव का बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच करते हुए दस नामजद और पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के मुताबिक, कुछ ग्रामीण एक युवक और एक महिला को बिजली के खंभे से बांधे हुए हैं और तीन चार लोग दोनों को बेरहमी से पीट रहे हैं। पिटाई करने के बाद युवक और महिला चीख-चीख कर रो रहे हैं और दोनों मारपीट न करने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन पिटाई कर रहे लोगों को रहम नहीं आ रहा है। वहीं, इस दौरान कुछ लोग तमाशबीन बने हुए हैं। चारों ओर से खड़े होकर लोग तमाशा देख रहे हैं, लेकिन आरोपियों को कोई टोक नहीं रहा है। महिला के पास एक छोटा बच्चा नजर आ रहा है, जो उसी का बेटा बताया जाता जा रहा है। उस बच्चे पर भी किसी को दया नहीं आ रही है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला शादीशुदा है। तीन बेटे और एक बेटी समेत उसके चार बच्चे हैं। जबकि युवक की शादी अभी नहीं हुई है। वहीं, महिला का पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है, जो वहीं गया हुआ है। हालांकि पुलिस ने यह कार्रवाई महिला के फर्द बयान पर की है।
विज्ञापन

 
इधर, थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी हुई, जिसकी गहनता से जांच-पड़ताल की गई। वीडियो की जांच करने के बाद 10 लोगों को नामजद किया गया है। जबकि 50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें