फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एकतरफा प्यार से परेशान महिला ने पति के साथ मिलकर की युवक की हत्या; घर में घुसकर की थी जबरदस्ती की कोशिश

Mon, 18 Mar 2024 06:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: थानाध्यक्ष ने बताया कि देर रात शैलेश चौरसिया ने 112 नंबर पर डायल कर बताया कि उसके घर में एक युवक का शव है। युवक को रॉड से मारकर उसने खुद ही हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में प्रेम प्रसंग (एकतरफा प्यार) को लेकर एक युवक की रॉड से पीट-पीट हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव की है। मृतक की पहचान साठी थाना क्षेत्र के सोमगढ़ वार्ड संख्या 10 निवासी हरिशंकर महतो के बेटे शेषनाथ खरवार (22) के रूप में की गई है। वहीं, हत्या मामले में पुलिस ने महेशपुर निवासी शैलेश कुमार चौरसिया और उसकी पत्नी सरिता देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग (एकतरफा प्यार) का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाले पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने हत्या की बात भी स्वीकार कर ली है।
 
 
शेषनाथ खरवार (मृतक) की करतूतों से शैलेश चौरसिया (हत्यारोपी) तंग हो चुका था। शैलेश ने बताया कि उसकी पत्नी का फोटो सोशल मीडिया (फेसबुक) से लेने के बाद शेषनाथ उसे लगातार धमकी दे रहा था। उसने बताया कि रात में धमकी देते हुए शेषनाथ खरवार घर में घुस गया और सरिता के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। उसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर शेषनाथ खरवार को पकड़कर घर में ही रॉड से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

 
इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि देर रात शैलेश चौरसिया ने 112 नंबर पर डायल कर बताया कि उसके घर में एक युवक का शव है। युवक को रॉड से मारकर उसने खुद ही हत्या कर दी है। सूचना पर 112 टीम गांव में पहुंची और इसकी जानकारी दी। 112 टीम की जानकारी पर शिकारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया के अस्पताल भेज दिया है।
 
पुलिस ने आगे बताया कि घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त रॉड, मृतक के कपड़े और टूटा हुआ मोबाइल बरामद कर जब्त कर लिए गए हैं। इसके साथ ही शैलेश चौरसिया और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सरिता देवी के साथ तीन साल का बच्चा भी है। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इसके साथ ही ग्रामीण तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें