फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tourist Died: बिहार में फिर दो पर्यटकों की मौत; वाल्मीकिनगर में बाइक पेड़ से टकराई, सवार युवकों की मौत

Wed, 12 Jun 2024 12:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: बेतिया में बाइक सवार दो पर्यटकों की सड़क हादसों में मौत हो गई। दोनों अपने दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टी में घूमने सीवान से वाल्मीकिनगर आए थे। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो पर्यटकों की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में वाल्मीकिनगर घूमने आए एक बाइक पर सवार दो पर्यटकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना जिले के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य सड़क की है। मृतक बाइक चालक की पहचान रतन भगत के बेटे राहुल कुमार (28) के रूप में हुई है, जिसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, दूसरे व्यक्ति की पहचान मदन प्रसाद के बेटे विशाल कुमार (30) की मौत इलाज के दौरान हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक सीवान के रहने वाले हैं, जो सीवान से वाल्मीकिनगर घूमने आए थे। इसी दौरान वाल्मीकिनगर से लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गए और दोनों की मौत हो गई। इधर, घटनास्थल पर मौजूद एसआई महेश कुमार ने बताया कि राहुल के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया है। जबकि, दूसरे व्यक्ति विशाल की मौत इलाज के दौरान हो गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, भेड़िहारी कंपार्ट के पास बाइक सवार चालक बंदर को बचाने के दौरान बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराया। इस घटना में बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि, पीछे बैठा युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक रास्ते पर घंटों छटपटाता रहा। जब राहगीरों की नजर उसपर पड़ी तो राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वाल्मीकिनगर पुलिस के एसआई महेश कुमार डायल-112 आपात सेवा के वाहन से घायल व्यक्ति को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों सीवान के अस्पताल रोड के रहने वाले है। इनमें से एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में काम करते थे। गर्मी की छुट्टी होने के बाद दोनों अपने दोस्तों के साथ बाइक से वाल्मीकिनगर घूमने गए थे। लेकिन लौटने के दौरान वे हादसे के शिकार हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें