फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी से लौटते वक्त दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई बाइक; युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Tue, 20 Feb 2024 04:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah Hindi News: मृतक के बहनोई ने बताया कि सोमवार को राजेश और मयंकेश्वर एक ही बाइक से अपने चचेरे भाई पिंटू शर्मा की बारात में लौरिया के विशुनपुरवा गए हुए थे। देर रात घर लौटने के दौरान उनकी बाइक बीजवनिया चौक के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा टकराई।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में चचेरे भाई की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे एक 26 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि एक 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल बेतिया में भर्ती कराया गया है। यह घटना जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के कैथवलिया लौरिया मुख्य मार्ग स्थित बीजवनिया चौक के पास घटी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के झाखरा गांव निवासी काशी शर्मा के बेटे राजेश शर्मा (26) और घायल व्यक्ति की पहचान मयंकेश्वर शर्मा (40) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक के बहनोई सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को राजेश और मयंकेश्वर एक ही बाइक से अपने चचेरे भाई पिंटू शर्मा की बारात में लौरिया के विशुनपुरवा गए हुए थे। देर रात घर लौटने के दौरान उनकी बाइक बीजवनिया चौक के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा टकराई। इस हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मयंकेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


थानध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें