फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वाल्मीकिनगर को 1100 करोड़ की सौगात, CM नीतीश ने किया शिलान्यास, बोले- विकास से बदलेगी तस्वीर

Tue, 23 Sep 2025 07:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने वाल्मीकिनगर में करीब 1100 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने विपक्ष पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बेतिया के वाल्मीकिनगर में लगभग 1100 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। सीएम के आगमन पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन

 
महिलाओं और जीविका दीदियों से हुई सीएम की मुलाकात
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं से बातचीत की और सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीबों, किसानों और महिलाओं को सशक्त बनाना है। सीएम वाल्मीकि सभागार भी पहुंचे, जहां उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सराहना की और कहा कि इनके प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल रही है।
 
विकास योजनाओं से रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा
शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के लागू होने से रोजगार, शिक्षा, आधारभूत संरचना और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे न केवल वाल्मीकिनगर, बल्कि पूरे पश्चिम चंपारण जिले की तस्वीर बदल जाएगी। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि इस सौगात से इलाके में विकास की गति तेज होगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : इस नई मांग के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला गठबंधन टिकेगा? सीट और पद के लिए मची रार
 
सुरक्षा के बीच 42 मिनट का दौरा
सीएम नीतीश कुमार का यह दौरा भले ही केवल 42 मिनट का रहा, लेकिन इस दौरान उन्होंने क्षेत्र को बड़े पैमाने पर सौगातें दीं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
 
वाल्मीकिनगर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री बेतिया प्रेक्षागृह पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकास की दिशा में काम कर रही हैं और आने वाले समय में इसका लाभ सभी वर्गों को मिलेगा।
विज्ञापन

 
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 के पहले ‘जंगलराज’ था, लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार की नीतियों को मजबूत बनाना ही सबका लक्ष्य होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Bihar: '2005 से पहले जंगलराज था, आज हर घर 24 घंटे बिजली', राजद पर बिफरे जीतन मांझी; तेजस्वी यादव को भी घेरा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें