फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अस्पताल में पड़े रहे भाई-चाचा के शव, दुल्हन को भनक तक नहीं लगी और हो गई शादी; तीन लोगों की मौत से मातम

Mon, 24 Mar 2025 01:52 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Road Accident: बेतिया में शादी की खुशी के माहौल में एक परिवार में मातम छा गया। दरअसल, बारात के स्वागत के लिए जा रहे दुल्हन के भाई-चाचा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। लेकिन दुल्हन को शादी पूरी होने तक इस बारे में कुछ पता नहीं चला। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
शादी की खुशियों के बीच परिवार में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी की खुशियों के बीच एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेतिया जिले के योगापट्टी मुख्य मार्ग पर चमैनिया के पास रविवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुल्हन के भाई और चाचा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से विवाह का उत्सव पल भर में मातम में बदल गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:सौतेले बेटे की शिकायत पर पति ने लगाई डांट, नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान; अब पसरा मातम
 
जयप्रकाश चौक से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुआ, जब दुल्हन के परिजन बारात के स्वागत के लिए जयप्रकाश चौक गए थे। वापसी के दौरान एक बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
मृतकों की पहचान से गांव में शोक की लहर
हादसे में जिन लोगों की जान गई, उनकी पहचान पिपरा कचहरी टोला निवासी शिवनाथ प्रसाद (65), सरकारी शिक्षक जयप्रकाश कुमार (32) और टेंट हाउस कर्मी ओमप्रकाश राम के रूप में की गई है। वहीं, एक अन्य युवक बिट्टू राम गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जीएमसीएच बेतिया में जारी है।
 
अस्पताल में थे शव, घर में चल रही थी शादी की रस्में
इस हादसे से जहां पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों ने शादी की रस्मों में कोई रुकावट न आने देने का निर्णय लिया। जैसे ही हादसे की खबर आई, परिजनों और ग्रामीणों ने मोर्चा संभाल लिया और शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन की विदाई कराई गई। इस बीच अस्पताल में मृतकों के शव पड़े रहे, लेकिन दुल्हन को घटना की जानकारी नहीं दी गई। दुल्हन की विदाई के बाद ही परिवार को हादसे की पूरी जानकारी दी गई।
 
शादी की खुशियों के बीच मौत की खबर से कोहराम
यह हादसा तब हुआ जब बारात दरवाजे पर पहुंचने ही वाली थी और घर में स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। परिजनों के मुताबिक, हादसा बेहद दर्दनाक था। लेकिन परिवार ने निर्णय लिया कि पहले शादी की रस्में पूरी हों और फिर इस दुखद घटना की जानकारी साझा की जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:हत्या से आक्रोशित लोगों ने किया बवाल, पुलिसकर्मी को भी पीटा; इस सड़क को भी कर दिया जाम
 
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही योगापट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शादी के शुभ अवसर पर एक साथ तीन मौतों ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। शोकग्रस्त माहौल में भी लोगों ने धैर्य बनाए रखा और विवाह की प्रक्रिया को जैसे-तैसे पूर्ण किया। गांव में इस हादसे की चर्चा हर जुबां पर है और लोग इस दुर्घटना को लेकर बेहद दुखी और स्तब्ध हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें