फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता, आंध्र प्रदेश में बिहार की तीन बेटियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता

Wed, 12 Mar 2025 09:35 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: बिहार की तीन बेटियों ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित 27वीं अखिल भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
 
विज्ञापन
अपने पदक और पुरस्कारों के साथ विक्टरी साइन दिखातीं बेतिया की बेटियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया की तीन बेटियों ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित 27वीं अखिल भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली रिंकी कुमारी, नेहा कुमारी और निशा कुमारी हैं, जिन्होंने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए सफलता हासिल की है। यह प्रतियोगिता तीन मार्च से सात मार्च तक चली। ये तीनों खिलाड़ी महाराष्ट्र डाक परिमंडल का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Holi-juma Controversy:मेयर अंजुम आरा ने जताया खेद, कहा- शांतिपूर्ण होली और जुमे की नमाज को लेकर दिया था सुझाव
 
इस गौरवशाली उपलब्धि पर भाजपा नेता वतन केशरी, वैभव निशांत, राहुल कुमार गुप्ता, अजय कुमार चौबे और विवेक कुमार तेली ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। जिले भर में इस खबर से खुशी की लहर है और लोग बेटियों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। जुलाई 2023 से तीनों महाराष्ट्र के डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर काम कर रही हैं। खेल में शानदार प्रदर्शन के चलते ही इन्हें डाक विभाग में यह नियुक्ति मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले भी रिंकी, नेहा और निशा बिहार कैरम एसोसिएशन से जुड़ी रही हैं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े खिताब जीत चुकी हैं। रिंकी कुमारी चनपटिया नगर पंचायत के वार्ड-4 निवासी दिवंगत शम्भू प्रसाद की सबसे छोटी बेटी हैं। वहीं, नेहा कुमारी और निशा कुमारी चनपटिया के श्याम किशोर प्रसाद की बेटियां हैं और सगी बहनें हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें