पश्चिमी चंपारण जिले के सहोदरा और मटियरिया थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को दो नवविवाहित महिलाओं की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव घर के अंदर फंदे से लटके हुए पाए गए। घटना के बाद दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है, जबकि मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है।
पहला मामला सहोदरा थाना क्षेत्र के देवाढ़ गांव का है। यहां शंभू पटेल की छोटी बहू रानी कुमारी का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया गया। रानी की शादी महज करीब 9 महीने पहले हुई थी। परिजनों का कहना है कि रानी का वैवाहिक जीवन सामान्य चल रहा था और किसी तरह के विवाद की जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी। अचानक इस तरह मौत की खबर ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। मायके वालों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई है।
सात महीने का मासूम बच्चा भी है
रोते-बिलखते परिजन, न्याय की गुहार
दोनों घटनाओं के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा है और मासूम बच्चे व परिवार के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar News: 'भ्रष्टाचार व लापरवाही करने वालों का पीछा श्मशान तक करूंगा', डिप्टी सीएम का सख्त संदेश
एक ही दिन में दो नवविवाहिताओं की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अब सभी की निगाहें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं, ताकि सच सामने आ सके और पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।