गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के गौरूप समईल गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने बिना तलाक दिए तीन वर्षों के भीतर तीन शादियां कर लीं। हैरानी की बात यह है कि तीनों पत्नियां एक-दूसरे से अनजान थीं। मामले का खुलासा होने के बाद दो पत्नियां थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई।
सीवान जिले के गोरिया कोठी की रहने वाली 24 वर्षीय गुड़िया कुमारी के अनुसार, उनकी शादी गोपालगंज के मीरगंज निवासी पिंटू बरनवाल से अप्रैल 2024 में हुई थी। पिंटू के पिता वशिष्ठ बरनवाल की मृत्यु हो चुकी है। गुड़िया का कहना है कि शादी के समय उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि पिंटू पहले से शादीशुदा है। जब उन्हें इसकी भनक लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गुड़िया का आरोप है कि पति ने बिना तलाक दिए तीसरी शादी भी कर ली। इसके बाद उन्होंने मीरगंज थाने में पति पिंटू बरनवाल, उसकी मां और बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
इसी तरह पिंटू बरनवाल की पहली पत्नी खुशबू कुमारी उर्फ अमृता ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। खुशबू का दावा है कि उनकी शादी वर्ष 2022 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के दौरान उनके पिता ने 20 ग्राम सोना, कई तोला चांदी और तीन लाख रुपये उपहार में दिए थे। इसके बावजूद पति दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने लगा।
खुशबू ने थाने में दर्ज एफआईआर में जानें क्या आरोप लगाया?