फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, छीन गया परिवार का एकमात्र सहारा

Fri, 13 Feb 2026 12:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar News: बेतिया के मटियरीया थाना क्षेत्र में गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। बेतिया पुलिस जिला के मटियरीया थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहनौल चौक के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने एक परिवार का सहारा छीन लिया और पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया।

विज्ञापन


बाइक पर पलटी तेज रफ्तार ट्रैक्टर
मृतक की पहचान रामनगर के शिवपुर कॉलोनी निवासी जगो बारिकदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे अपनी बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान गन्ना लदा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनकी बाइक पर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि जगो बारिकदार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

चालक वाहन छोड़ फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कुछ क्षणों के लिए पूरा इलाका स्तब्ध रह गया। स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही मटियरीया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली से रक्सौल पहुंची सत्याग्रह एक्सप्रेस में मिला शव, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जैसे ही हादसे की खबर मृतक के घर पहुंची, शिवपुर कॉलोनी में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर का जिम्मेदार सदस्य अचानक दुनिया छोड़ गया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में ओवरलोड गन्ना ट्रैक्टरों और तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। लोगों का कहना है कि लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन सड़कें खून से लाल हो रही हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें