फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सिलेंडर ब्लास्ट से दहला बाजार, मीट दुकान में धमाका, एक दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलसे

Fri, 27 Feb 2026 06:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण

सार

पश्चिम चंपारण के लौरिया नगर पंचायत स्थित हनुमान चौक पर शुक्रवार दोपहर ठेला पर चल रही एक मीट दुकान में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लौरिया नगर पंचायत के हनुमान चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे ठेला पर चल रही एक मीट दुकान में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि कुछ ही सेकंड में शांत बाजार चीख-पुकार और भगदड़ में बदल गया। आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास खड़े लोग, ग्राहक व सड़क किनारे टैंपू में बैठे यात्री इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


कुछ ही पलों में मची अफरा-तफरी

विस्फोट के बाद आग की तेज लपटों ने कई लोगों को झुलसा दिया। लोग दर्द से चिल्लाने लगे और मौके पर मौजूद लोगों के दिल दहल उठे। जिसने जो बन पड़ा, वह घायलों को बचाने और अस्पताल पहुंचाने में जुट गया। इस दर्दनाक हादसे में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

सीएचसी में प्राथमिक इलाज, गंभीर घायलों को किया गया रेफर

स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन कुमार ने बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर थी, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। तीन लोगों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। इनमें दो महिलाएं और एक मासूम बच्चा शामिल हैं। इनकी गंभीर स्थिति ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें- Jharkhand Air Ambulance Cash: रेडबर्ड एयरवेज के बीचक्राफ्ट में नहीं था ब्लैक बॉक्स, घटनास्थल पहुंची AAIB टीम

ये लोग हुए घायल

घायलों में योगापट्टी निवासी विनय कुमार, कटैया के गुलाब पटेल, लौरिया के गैबिंद राय, मठिया के प्रेमनाथ कुमार, बरवा सानी के अमरजीत कुमार, धांगड़ टोली के नीतेश कुमार, कृष्णा ठाकुर, धरमखत्ता की भूल देवी और उनकी पांच वर्षीय पुत्री बेबी कुमारी, तथा बिनटोली की सीता देवी समेत अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। अंचलाधिकारी नीतेश कुमार सेठ ने बताया कि शुरुआती जांच में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की बात सामने आई है। वहीं थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि घटना के असली कारणों की जांच की जा रही है और पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें