फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ओमान की खाड़ी में मिसाइल हमले के बाद बेतिया का बेटा लापता, दहलीज पर टिकी मां की नजर, घर में पसरा इंतजार

Tue, 03 Mar 2026 04:07 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar: ओमान की खाड़ी में 1 मार्च को ‘Skylight’ तेल टैंकर पर हुए मिसाइल हमले के बाद बेतिया निवासी कैप्टन आशीष कुमार लापता हो गए हैं। हमले के बाद अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन कैप्टन समेत दो लोग अब भी लापता हैं। परिवार ने भारतीय दूतावास और केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है, जबकि समुद्र में खोज अभियान जारी है।
विज्ञापन
लापता कैप्टन आशीष कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान की खाड़ी से आई एक खबर ने पश्चिम चंपारण के एक परिवार की नींद छीन ली है। 1 मार्च को ‘Skylight’ नामक तेल टैंकर पर मिसाइल हमले के बाद बिहार के बेतिया निवासी कैप्टन आशीष कुमार लापता बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


1 मार्च से लापता हैं कैप्टन
ताया जाता है कि जहाज उस समय ओमान के खासब तट के पास एंकर पर खड़ा था। हमले के बाद जहाज पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन कैप्टन आशीष समेत दो अन्य लोग अब भी लापता हैं। समुद्र की लहरों के बीच उनकी तलाश जारी है, पर हर बीतता पल परिवार की बेचैनी बढ़ा रहा है।

बेटे की खबर में जुटा परिजन
बेतिया स्थित उनके घर में सन्नाटा पसरा है। परिजन लगातार फोन और संदेशों का इंतजार कर रहे हैं। मां की आंखें दरवाजे पर टिकी हैं, जबकि पिता हर कॉल पर चौंक उठते हैं। परिवार ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास और शिपिंग कंपनी से संपर्क किया है, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट सूचना नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील
परिजनों ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है, ताकि खोजबीन तेज हो और कैप्टन आशीष की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने भी प्रशासन से मानवीय आधार पर हर संभव मदद की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली से बक्सर जा रही महिला के साथ रेलवे कर्मचारी ने किया गलत काम, पुलिस ने ट्रैकमैन को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


क्या सुरक्षित लौट पाएंगे कैप्टन आशीष?
इन सबके बीच पश्चिम चंपारण के इस घर में फिलहाल सबसे बड़ा सवाल सिर्फ एक है- क्या कैप्टन आशीष सुरक्षित लौट पाएंगे? उम्मीद और दुआओं के सहारे परिवार हर पल एक चमत्कार की प्रतीक्षा कर रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें