मुजफ्फरपुरजिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शख्स को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय सतीश कुमार (वीरपुर गांव, कांटी थाना क्षेत्र) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और उन्होंने आक्रोश में सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।
पढ़ें: वैशाली में ऑनलाइन ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; थाने में शिकायत करने पर देते थे धमकी
पुलिस के अनुसार, मृतक और दो अन्य व्यक्ति बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। थाना प्रभारी साहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए कार्रवाई जारी है। परिजन और ग्रामीण हादसे की घटना से स्तब्ध हैं और मृतक के अचानक चले जाने पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं।