फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: थानेदार के फर्जी हस्ताक्षर से 11.53 लाख का पेट्रोल-डीजल गबन, पंपकर्मी पर FIR

Tue, 09 Sep 2025 09:15 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले में मनियारी थानेदार के फर्जी हस्ताक्षर कर पेट्रोल पंप से 11.53 लाख रुपये का पेट्रोल-डीजल गबन का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप मालिक अविनाश चंद्र ने अपने ही स्टाफ अंकित कुमार उर्फ धीरज कुमार पर आरोप लगाते हुए सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन
थानेदार के फर्जी हस्ताक्षर से 11.53 लाख का पेट्रोल-डीजल गबन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ा फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। मनियारी थानेदार के फर्जी हस्ताक्षर कर पेट्रोल पंप से लाखों रुपये का डीजल और पेट्रोल गबन कर लिया गया। यह मामला सदर थाना क्षेत्र के दिघरा स्थित पेट्रोल पंप का है। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंप के मालिक अविनाश चंद्र ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने अपने ही पंप के एक स्टाफ अंकित कुमार उर्फ धीरज कुमार, निवासी महमदपुर आलम, मनियारी थाना, पर गबन का आरोप लगाया है। आरोप है कि अंकित ने मनियारी थानेदार के फर्जी हस्ताक्षर कर कूपन जारी किया और उसके आधार पर 11 लाख 53 हजार रुपये का इंधन गबन कर लिया।
विज्ञापन


अविनाश चंद्र ने बताया कि सितंबर 2024 से अगस्त 2025 तक मनियारी थाना के वाहनों में उनके पंप से इंधन की आपूर्ति की गई थी। कुल बकाया 26 लाख 59 हजार 649 रुपये में से थाने की ओर से 14 लाख 72 हजार 640 रुपये चेक और 33 हजार 616 रुपये नकद दिए गए थे। शेष 11.53 लाख रुपये का हिसाब जब मांगा गया तो पुलिस ने बताया कि कूपन फर्जी हैं और थानेदार का हस्ताक्षर भी जाली है।

पढ़ें: वैशाली में ऑनलाइन ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; थाने में शिकायत करने पर देते थे धमकी

परिजनों की बीमारी के चलते अविनाश चंद्र ने पंप का हिसाब-किताब अंकित पर छोड़ दिया था। लेकिन जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया। जब इस बारे में अंकित से पूछताछ की गई तो वह सही जवाब नहीं दे सका। इस मामले पर सदर थाना के एसएचओ अस्मित कुमार ने कहा कि पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपित अंकित से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें