Bihar: मैं आईएएस अधिकारी हूं, मुझे अंदर जाने दो’ मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर में यूपी का एक युवक वीआइपी दर्शन करने पहुंच गया। वह खुद को आईएएस अधिकारी बताने लगा, लेकिन तभी मंदिर के पुजारियों को उस युवक पर शक हुआ, तो खुद को बचाने के लिए उस युवक ने जिले में तैनात डीडीसी का परिचित बताया।
बाबा गरीब नाथ मंदिर से एक युवक को पकड़ा गया है। इससे पूछताछ की गयी तो इसने बताया कि यह वीआइपी दर्शन करने के लिए खुद को आईएएस अधिकारी बता रहा था। बताया जा रहा है कि उसने अपनी गलती के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन
उसने पुलिस को बताया कि उसको लगा कि मंदिर में काफी भीड़ रही होगी। अब ऐसे में महादेव का दर्शन होना मुश्किल है, लेकिन तभी दिमाग में उसके यह आइडिया आया की आसानी से दर्शन हो जाए। इसलिए उसने खुद कीपहचान आइएएस अधिकारी के तौर पर बताई। पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला है और कार लेकर बिहार में मंदिर में दर्शन करने के लिए आया हुआ था। वहीं इस पूरे मामले पर ASP टाउन भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बाबा गरीब नाथ मंदिर से एक युवक को पकड़ा गया है। इससे पूछताछ की गयी है और इसने बताया की यह वीआइपी दर्शन करने के लिए खुद को IAS अधिकारी बता रहा था।