फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतामढ़ी में 15 सेकेंड का कमाल: हेलमेटधारी ने दिनदहाड़े उड़ाई बाइक, मालिक दौड़ते रह गए पीछे

Wed, 13 Aug 2025 06:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar: दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने इलाके के लोगों में डर और गुस्सा दोनों भर दिया है। लोग कह रहे हैं कि जब चोर इतने बेखौफ होकर 15 सेकेंड में बाइक लेकर भाग सकते हैं, तो सुरक्षा व्यवस्था का क्या हाल होगा।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी में बाइक चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर लोग दंग रह गए। यह वारदात नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 16, चकमहिला में हुई, जहां महज 15 सेकेंड में बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दो युवक एक बाइक से आते हैं, और पीछे बैठा युवक उतरकर फिल्मी अंदाज में चोरी को अंजाम देता है।
विज्ञापन


वीडियो में दिखा पूरा खेल
12 अगस्त 2025 की दोपहर करीब 2:58 बजे अमित कुमार, पिता नंदकिशोर, निवासी चकमहिला वार्ड 16 की लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल (नंबर BR30M 3200) घर के बाहर खड़ी थी। तभी दो युवक एक बाइक से आए। पीछे बैठा युवक हेलमेट पहने हुए था ताकि चेहरा पहचान में न आए। वह सीधे अमित की बाइक के पास पहुंचा, कुछ ही सेकेंड में लॉक तोड़ा और इंजन स्टार्ट कर दिया।

15 सेकेंड में वारदात पूरी
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, बाइक के पास पहुंचने से लेकर उसे लेकर भागने तक पूरा काम महज 15 सेकेंड में हो गया। युवक इतनी तेजी से हैंडल घुमाकर गली से बाहर निकला कि आस-पास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक वह आंखों से ओझल हो चुका था।
विज्ञापन


पढे़ं: पटना पुलिस ने सिटी मॉल लूटकांड का सफल उद्भेदन, एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

बाइक स्टार्ट होने की आवाज सुनते ही अमित कुमार कमरे से बाहर भागे और चोर के पीछे दौड़े। लेकिन तब तक वह तेज रफ्तार में मोड़ काटकर दूर निकल चुका था। यह दृश्य भी फुटेज में साफ दिखता है कि मालिक पूरी कोशिश करता है, लेकिन चोर की रफ्तार के आगे हार माननी पड़ती है। दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने इलाके के लोगों में डर और गुस्सा दोनों भर दिया है। लोग कह रहे हैं कि जब चोर इतने बेखौफ होकर 15 सेकेंड में बाइक लेकर भाग सकते हैं, तो सुरक्षा व्यवस्था का क्या हाल होगा।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
पीड़ित अमित कुमार ने नगर थाने में लिखित शिकायत दी है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है। थाना प्रभारी ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, पुलिस लोगों को सतर्क रहने और वाहनों में अतिरिक्त सुरक्षा लॉक लगाने की सलाह दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें