बिहार के शहरी विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने शेल्टर होम मामले में आरजेडी द्वारा मांगे गए इस्तीफे की मांग खारिज कर दी। उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया था इस वजह से तेजस्वी को विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
शर्मा ने कहा ‘अगर मामले में मेरी संलिप्तता साबित हो गई तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।’ कहा जाता है कि कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से उसके अच्छे संबंध रहे हैं। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर सीएम ऐसे सोचते हैं कि मंजू वर्मा के इस्तीफे से सब कुछ सामान्य हो गया तो वह गलत हैं। हमलोग कैबिनेट से शर्मा को हटाने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे।