मुजफ्फरपुर में अहियापुर थाना क्षेत्र के जमलाबाद में बाइक सवार चार अपराधियों ने सीएसपी कर्मी से 1.90 लाख रुपये की लूट कर ली। वे अहियापुर के झपहा से बैंक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अपाचे और बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कर्मी ने घटना की जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दिया।
सूचना पर अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की छानबीन की, सीएसपी कर्मी से घटना के संबंध में पूछताछ की। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया। मामले में थानेदार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर पीड़ित ने बताया कि उसका नाम रंजीत कुमार है। वह उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में बैंक मित्र है। वे अहियापुर स्तिथ झपहा से जमलाबाद जा रहे थे। जमालाबाद में बैंक है। उनके पास एक बैग था। उसमे 1.90 लाख रुपए थे।
वे जमलाबाद इलाके में घुसे ही थे की चार युवक दो बाइक से आए। ओवरटेक कर बाइक रुकवाई। बोला पैसे दो। नहीं देने पर कनपटी पर पिस्टल सता दिया। इसके बाद रुपए से भड़ा बैग छीन लिया। फिर, मोबाइल की मांग की। विरोध करने पर पिस्टल सटाकर बोला देगा की ठोक दें, जिसके बाद उन्होंने डर से मोबाइल दे दिया। इसके बाद सभी बदमाश फरार हो गए। दो युवक अपाचे और दो स्प्लेंडर बाइक से थे। सभी के पास हथियार था। वे लोग झपहा की ओर से आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले, उन्होंने कहा की उक्त पैसे बैंक में जमा करने थे।