फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : एक रोड़े ने ली जान, इसी साल होने वाली थी युवक की शादी; रेलवे ट्रैक पर ऐसा क्या हुआ?

Sat, 08 Mar 2025 05:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News : कोई बच्चा नहीं था। अगले महीने शादी तय थी। पत्थर का एक छोटा टुकड़ा, जिसे गिट्टी या रोड़ा कहते हैं- उसने जान ले ली उसकी। यह घटना बिहार के मुजफ्फरपुर की है। रेलवे कर्मचारी की मौत की वजह चौंकाने वाली है। 
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक किनारे काम के दौरान छिटक कर पड़े रोड़े से हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ट्रैक पर बच्चे अक्सर रोड़ा रख देते हैं, ताकि वह पिस जाए। रेल पटरी के आसपास यह खेल हमेशा होता रहा है। कुछ ऐसा ही हुआ होगा यहां। लेकिन, शायद यह बदकिस्मती ने खेल रचा होगा। अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी और जहां ड्यूटी कर रहा था, वहीं छिटक कर उड़ता हुआ रोड़ा सीधे आंख पर चोट करता है। चोट ऐसी लगती है और खून इस तरह से बहता है कि कुछ ही देर में मौत हो जाती है। वाकया बिहार के मुजफ्फरपुर का है। मरने वाला रेलवे का ट्रैकमैन था।

विज्ञापन


दायीं आंख में छिटककर लगा रोड़ा, बेहोशी के कुछ देर बाद मौत
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ड्यूटी के दौरान हुए यह हादसा हुआ। ट्रैकमैन मनीष कुमार जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो के बीच काम कर रहा था। अचानक रेलवे पटरी स्लीपर का पत्थर किसी ट्रेन की आवाजाही के कारण छिटक कर उसकी दाहिनी आंख में जा लगा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही पल में बेहोश हो गया। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। रेलवे पुलिस ने उसे ट्रैक से उठाकर जल्दी से निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

26 साल के मनीष की अगले महीने होने वाली थी शादी, सभी शोक में
मृतक ट्रैकमैन मनीष कुमार के परिजनों और साथी कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। मनीष कुमार की ड्यूटी मुजफ्फरपुर जंक्शन पर थी और वह तीन साल पहले ही रेलवे में नौकरी पर भर्ती हुआ था। साथी अमर कुमार ने बताया कि उसकी ड्यूटी नारायणपुर अनंत टर्मिनल के पास थी, लेकिन अचानक व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचना मिली कि मनीष हो गया और उसकी हालत गंभीर है। हमलोग जब तक वहां पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बारे में हमें भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। 26 वर्षीय मनीष मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन दुबीयही गांव का निवासी था। अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी। हम सभी उसकी शादी में शरीक होने वाले थे। 

विज्ञापन


तीन साल पहले मिली थी रेलवे की नौकरी, ड्यूटी पर अचानक आई मौत
मनीष के दादा ने बताया कि मनीष की शादी अप्रैल में तय थी और शादी की तैयारियां चल रही थीं। आज दिन में जानकारी मिली कि ड्यूटी के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना ने पूरे परिवार को शोक में डाल दिया है। मनीष बहुत अच्छा लड़का था और तीन साल पहले ही उसे नौकरी मिली थी। पूर्व मध्य रेलवे के शाखा सचिव आशुतोष कुमार ने कहा कि मनीष कुमार नामक ट्रैकमैन की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। वह आज ड्यूटी कर रहे थे, तभी किसी ट्रैक पर पत्थर या अन्य सामग्री से उनकी दाहिनी आंख क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हमलोगों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अफसोस कि यह संभव नहीं हो सका। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। हम सभी इस घटना से बेहद दुखी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें