फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ का एक और फैसला, पीट-पीटकर तीन चोरों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में एक बार फिर भीड़ का फैसला सामने आया है। इस बार की घटना गया की है। गया में भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेते हुए तीन चोरों की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वैसे घंटों बंधक रहे एक चोर को पुलिस ने बमुश्किल अपने कब्जे में लिया। उसे पुलिस ने मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाकर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ग्रामीणों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल शाहवाज खुद को यूपी के सहारनपुर के रहने वाला बता रहा है। वह अपने चार साथियों के साथ चोरी की बात स्वीकार कर रहा है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

गांव के मुखिया के घर से की थी चोरी

पूरी घटना की जानकारी देते हुए धनसीर पंचायत के मुखिया अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि चोर ने रात में उनके घर के आलमीरा से सात से आठ लाख के जेवर चुरा लिए।

इसके बाद चोरों ने गया चेरकी मार्ग पर लूटपाट की। इस दौरान हुए हंगामे से कई गांव के लोगों ने चारों को घेर कर उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसमें से तीन की मौत पिटाई के दौरान ही हो गई, जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पाकर डीएसपी (विधि व्यवस्था ) के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस विष्णुगंज गांव पहुंची। घायल चोरों को मुखिया अजय कुमार गुप्ता के घर रखा गया था। भीड़ इसकी भी अन्य तीनों चोरों की तरह ही वहीं हत्या कर देना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने काफी समझा बुझा कर इसे गांव से बाहर निकाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें