सहरसा में आज नगर निगम चुनाव को लेकर उपमेयर प्रत्याशी बैद्यनाथ भगत का अनोखा नामांकन देखने को मिला। वह दंड प्रणाम करते हुए नामांकन करने पहुंचे। इस चिलचिलाती धूप में प्रत्याशी का दंड प्रणाम करते हुए नामांकन पर्दा दाखिल करते देख लोग आश्चर्यचकित हैं।
सहरसा में आज नगर निगम चुनाव को लेकर उपमेयर प्रत्याशी बैद्यनाथ भगत का अनोखा नामांकन देखने को मिला। वह दंड प्रणाम करते हुए नामांकन करने पहुंचे और फिर अपना नामांकन दाखिल किया। आज का यह नामांकन शहर में चर्चा का विषय बना है। इस चिलचिलाती धूप में प्रत्याशी का दंड प्रणाम करते हुए नामांकन दाखिल करते देख लोग काफी आश्चर्यचकित हो रहे है।
विज्ञापन
9 मई से 17 तक होगा नामांकन का पर्चा दाखिल
नगर निगम चुनाव को लेकर 9 मई से ही नामांकन का पर्चा भरा जा रहा है जो 17 मई तक चलेगा। नगर निगम का चुनाव 9 जून को होना है। अभी तक मेयर पद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने जबकि उपमेयर पद के लिए भी कुल 11 नामांकन का पर्चा दाखिल हो चूका है
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने बना उम्मीदवार
बैद्यनाथ भगत का कहना है कि समाज में भ्रष्टाचार चरम पर है। मैं भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए उप मेयर पद का उम्मीदवार बना हूं। मैं दंड प्रणाम करते हुए नामांकन कराने जा रहा हूं। मेरा उद्देश्य सिर्फ यह है कि मैं भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहता हूं।
विज्ञापन
लोगों से की एक एक रुपया सहायता करने की अपील
वैद्यनाथ भगत ने उमिद्वारी को लेकर कहा कि मैं चुनाव लड़ने में समाज का सहयोग चाहता हूं। आपलोग मुझे एक एक रुपया का सहयोग कीजिये ताकि मैं चुनाव लड़ सकूं। उन्होंने कहा कि मैं सहरसा की जनता से एक एक रुपया चंदा लेकर एनआर कटवाकर नामांकन करने आया हूं।उ न्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने में आप मुझे सहयोग करें।