फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सेल्फी लेने के दौरान फिसला युवक, दामनकोल झरने के कुंड में डूबने से मौत; परिजनों में चीख पुकार

Wed, 22 Jul 2026 10:34 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर के हवेली खड़गपुर स्थित दामनकोल झरने में दोस्तों संग पिकनिक मनाने आए 18 वर्षीय करण कुमार की सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से कुंड में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर टू पंचायत स्थित दामनकोल झरना में बुधवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए एक युवक की सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से कुंड में डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान तारापुर थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव निवासी भरत तांती के 18 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार करण कुमार अपने सात दोस्तों के साथ दामनकोल झरना घूमने और पिकनिक मनाने आया था। सभी युवक झरने में नहा रहे थे और मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान करण मोबाइल से सेल्फी लेने लगा। बताया जाता है कि सेल्फी लेते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुंड में जा गिरा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


पढ़ें:  दिल्ली की तरह पटना में उग्र प्रदर्शन, छात्रों ने पुलिस-मीडिया पर चलाए रोड़े; CM आवास के पास लाठीचार्ज

सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से करण को कुंड से बाहर निकालकर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दोस्तों ने बताया कि कुंड में गिरते समय उसका सिर नीचे पत्थर से भी टकरा गया था।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि करण तारापुर में टोटो मिस्त्री का काम करता था। उसके पिता भरत तांती मजदूरी करते हैं। करण दो भाइयों में बड़ा था।

हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें