फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिया एयरपोर्ट को सौगात: 294 करोड़ के स्थायी सिविल एन्क्लेव के लिए AAI ने जारी किया टेंडर, CM ने जताया आभार

Wed, 22 Jul 2026 10:29 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने पूर्णिया एयरपोर्ट पर 294.04 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्थायी सिविल एन्क्लेव के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसमें अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का निर्माण होगा, जिससे सीमांचल में व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
पूर्णिया एयरपोर्ट का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमांचल और उत्तर-पूर्वी बिहार के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पूर्णिया हवाई अड्डे पर अत्याधुनिक और स्थायी सिविल एन्क्लेव के निर्माण हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने 294.04 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर जारी कर दिया है। इस परियोजना के तहत नए अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल भवन, उससे जुड़ी सहायक संरचनाओं और बाह्य विकास कार्यों का निर्माण इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर किया जाएगा। टेंडर हासिल करने वाली एजेंसी को इस निर्माण कार्य को 540 दिनों के भीतर पूरा करना होगा। इच्छुक कंपनियां 23 जुलाई 2026 से टेंडर दस्तावेज डाउनलोड कर 7 सितंबर 2026 तक अपनी बोलियां जमा कर सकती हैं।
विज्ञापन


वहीं 30 जुलाई को नई दिल्ली में प्री-बिड बैठक होगी और 11 सितंबर को प्राप्त बोलियां खोली जाएंगी।इस स्थायी एन्क्लेव के बनने से पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज समेत पूरे सीमांचल के लोगों को सीधी हवाई सुविधा मिलेगी। इससे बागडोगरा या पटना जाने की मजबूरी खत्म होगी, जिससे लोगों के समय और पैसे की बचत होगी। मखाना, जूट और मक्का उत्पादन के प्रमुख केंद्र पूर्णिया में बेहतर एयर कनेक्टिविटी से व्यापार, निवेश और पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी। इसके अलावा एविएशन, ट्रांसपोर्ट और होटल उद्योग में हजारों स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को बड़े अस्पतालों तक पहुंचाना भी आसान हो जाएगा।

पढे़ं: औरंगाबाद में नेपाली महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक नाबालिग
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर जारी होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 15 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री द्वारा अंतरिम सिविल एन्क्लेव के उद्घाटन के बाद आज पूर्णिया से रोजाना 10 उड़ानों का सफल संचालन हो रहा है। 294.05 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्थायी एन्क्लेव विकसित बिहार के संकल्प को नई ऊर्जा देगा और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें