मुंगेर शहरी क्षेत्र के हेरुदियारा स्थित मध्य विद्यालय हेरुदियारा कैंपस में तीन से चार फीट तक बाढ़ का पानी जमा हो गया गया। इसके कारण शिक्षक भी विद्यालय परिसर में प्रवेश करने में डर रहे थे। इसके कारण न तो शिक्षक विद्यालय जा पा रहे थे और न हीं बच्चे ही।
दूसरी ओर शहरी क्षेत्र के ही वार्ड संख्या 41 स्थित प्राथमिक विद्यालय शिवनगर जो गंगा के कछार पर ही स्थित है, उसके परिसर में भी एक से लेकर तीन फीट तक पानी जम गया है। यहां पांचवी कक्षा तक की पढ़ाई होती है। ऐसे में कुछ विद्यार्थी तो पानी में होकर विद्यालय तक पहुंचे थे, परंतु अधिकांश बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पाए थे।
वहीं हेरुदियारा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुंजय कुमार चौधरी ने विद्यालय की स्थिति से जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अवगत कराया कि विद्यालय में परीक्षा संचालन को तत्काल बंद कर दिया जाए। क्योंकि, विद्यालय परिसर में तीन से चार सीट तक पानी जमा हो गया है। हालांकि सभी शिक्षक विद्यालय तक पहुंच चुके थे, परंतु बाढ़ के पानी में प्रवेश कर वर्ग कक्षा तक पहुंचाने की हिम्मत किसी में नहीं थी।