यूपीएससी 2024 के परिणाम जमुई जिले के लिए गर्व का विषय बन गए हैं। जिले की दो बेटियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर न सिर्फ जमुई बल्कि पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है। इसके साथ ही जमुई शिक्षा विभाग में कार्यरत डीपीओ ने भी 269वीं रैंक प्राप्त कर जिले की शान बढ़ाई है।
वहीं, अधिवक्ता रह चुकीं ईशा रानी ने 384वीं रैंक हासिल कर जमुई को गौरवान्वित किया है। उनके पिता प्रसिद्ध अधिवक्ता नारायण सिंह ने बेटी की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि ईशा बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही है। ईशा ने दसवीं तक की पढ़ाई जमुई के डीएवी स्कूल से और बारहवीं बोकारो से की। उन्होंने लॉ में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस भी की।
इसके अलावा, जमुई शिक्षा विभाग में कार्यरत डीपीओ पारस कुमार ने भी 269वीं रैंक प्राप्त कर जिले के लिए प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग में व्यस्त कार्यशैली के बावजूद उन्होंने नियमित अध्ययन जारी रखा और यूपीएससी में सफलता पाई। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर की है और उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पारस कुमार शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।