फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गिरिराज सिंह बोले- ममता बनर्जी की भाषा बोल रहे राहुल गांधी और लालू यादव, जनता इनकी बातों ने नहीं आएगी

Tue, 22 Apr 2025 06:42 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी विदेशों में भारतीय संवैधानिक संस्था को गाली देते हैं। पूरा विपक्ष देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन
खगड़िया में केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया के भाजपा कार्यालय पहुंचे केन्द्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रस के साथ पूरा विपक्ष समाज का महौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। जो आने वाले समय में समाज के हित में नहीं है। दरअसल, गिरिराज सिंह मंगलवार को परमानंदपुर एनएच 31 स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।  भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूके और फूल देकर केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया गया।

विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय संवैधानिक संस्था संविधान के अनुसार कार्य करती है। चुनाव आयोग भी संवैधानिक संस्था है। जो पूर्ण रुप से निष्पक्ष कार्य करती है। बता दें कि चुनावी सरगर्मी के बीच खगड़िया में नेताओं का पहुंचना शुरु हो चुका है। मंगलवार को ही वीआपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने भी खगड़िया में पहुंच चुनाव से जुड़े मुद्दे पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात और बात की। जबकि भाजपा कार्यालय पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी भाजपा कार्यालय में बैठक की है।

लालू और राहुत की जुबान ममता जैसी
केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत को बदनाम करने का काम करते हैं। राहुल गांधी और लालू यादव ममता बनर्जी की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह ममता बनर्जी समाज को बांटने का काम करती हैं उसी तरह बिहार में लालू और राहुल कर रहे हैं। हालांकि यह लोग कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन देश की जनता इनकी बातों में आने वाली नहीं है। इधर, चिराग के सांसद के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह तय किसी को नहीं करना है। जिनको इसपर विचार करना है वो इसको तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें