फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पानी भरे गड्ढे में दो युवकों की डूबकर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल

Sun, 28 Jul 2024 12:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News: बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में दो युवक की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र पिपरा देवस की है। 
 
विज्ञापन
पानी भरे गड्ढे में दो युवकों की डूबकर हुई दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में दो युवक की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दोनों युवक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस बाबा थान वार्ड 7 निवासी बलराम यादव के 12 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार वहीं स्वर्गीय कपिल देव यादव का 20 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार के रूप में हुई। दोनों एक ही जगह के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि धर्मवीर कुमार पानी भरे गड्ढे में भैंस को स्नान कर रहा था। तभी धर्मवीर कुमार डूबने लगा। डूबता देख नंदन कुमार ने उसे बचाने के लिए गया। बचाने के दौरान ही नंदन और धर्मवीर कुमार दोनों डूब गया। वहीं लोगों ने दोनों युवक को डूबता देख बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गहरा पानी रहने के कारण दोनों युवक को बचा नहीं सका और डूबने से दोनों युवक की मौत हो गया।

हालांकि काफी खोजबीन के बाद दोनों युवक का शव लोगों ने बरामद किया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बरौनी थाना पुलिस को दी। मौके पर बरौनी थाने के पुलिस पहुंचकर दोनों युवक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


इस घटना के संबंध में बरौली थाना अध्यक्ष ने बताया है कि पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो युवक की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक नंदन कुमार का 11 जुलाई को शादी हुआ था। इस मौत के बाद नई नवेली दुल्हन की रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें