फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB: दो मिनट की देरी से दर्जनों परीक्षार्थी इंटर परीक्षा से वंचित, केंद्र के बाहर फूटकर रोने लगे विद्यार्थी

Mon, 02 Feb 2026 12:24 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Vaishali News: मुंगेर में इंटर परीक्षा के दौरान सख्त समय-पालन के कारण दो से पांच मिनट की देरी से पहुंचे दर्जनों परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह गए। कई केंद्रों पर भावुक दृश्य देखने को मिले, जबकि प्रशासन ने नियमों का हवाला दिया।
विज्ञापन
प्रवेश न मिलने पर परीक्षा केंद्र के बाहर रोते-बिलखते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के दौरान मुंगेर जिले में सख्त समय-पालन कई परीक्षार्थियों के लिए परेशानी का कारण बन गया। निर्धारित समय से मात्र दो से पांच मिनट की देरी से पहुंचने पर दर्जनों परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे वे परीक्षा देने से वंचित रह गए।

विज्ञापन

 
जिले में 25 केंद्रों पर हो रही है परीक्षा
मुंगेर जिले में इंटर परीक्षा के लिए कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सदर अनुमंडल में 17, जबकि तारापुर और हवेली खड़गपुर अनुमंडल में चार-चार केंद्र शामिल हैं। सभी केंद्रों पर कुल 16,826 परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की व्यवस्था की गई थी।
 
बैजनाथ बालिका उच्च विद्यालय केंद्र पर भावुक दृश्य
शहर के बैजनाथ बालिका उच्च विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर दो मिनट की देरी से पहुंचे एक दर्जन से अधिक परीक्षार्थियों को मुख्य द्वार से ही लौटा दिया गया। परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने लगभग आधे घंटे तक प्रवेश की अनुमति के लिए अनुरोध किया, लेकिन केंद्र का गेट नहीं खोला गया। इस दौरान परीक्षार्थियों में गहरी निराशा और आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन



 
अधिकारियों के समक्ष लगाई भविष्य की गुहार
ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों के सामने परीक्षार्थियों ने अपने भविष्य की दुहाई दी। हालांकि अधिकारियों ने जिला प्रशासन के सख्त निर्देशों का हवाला देते हुए प्रवेश देने में असमर्थता जताई। स्थिति इतनी भावुक हो गई कि कई परीक्षार्थी फूट-फूटकर रोते नजर आए।

पढ़ें- BSEB इंटर परीक्षा: सर एक मौका दीजिए... कहकर छात्राएं फफक कर रो पड़ीं, परीक्षा केंद्र का नजारा कर देगा भावुक
विज्ञापन

 
हवेली खड़गपुर में भी दो छात्राएं वंचित
इसी तरह हवेली खड़गपुर प्रखंड के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर भी निर्धारित समय से विलंब से पहुंचने पर दो छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया गया। लंबे समय तक अनुरोध के बावजूद उन्हें परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिल सका।
 
परीक्षा से वंचित हुए परीक्षार्थियों ने समय सीमा में मामूली राहत की मांग की। वहीं प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता, अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समय का कठोरता से पालन आवश्यक है और इसमें किसी प्रकार की ढील संभव नहीं है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें