फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमालपुर किऊल रेलखंड में दर्दनाक हादसा, विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आई युवती

Thu, 22 Jan 2026 09:07 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

रेलवे पटरी पार करने के दौरान एक किशोरी ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया और परिजन बेहद दुखी हैं।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे पटरी पार करने के दौरान अप विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सारोबाग हाल्ट के समीप किऊल रेलखंड के बीच हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान सारोबाग निवासी उमेश मंडल की पुत्री नेहा कुमारी (18) के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि नेहा की मां कविता देवी रोज की तरह सुबह जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। लकड़ी का बोझा लेने के लिए नेहा भी कुछ देर बाद जंगल की ओर निकली थी। इसी दौरान वह सारोबाग हाल्ट के पास रेलवे पटरी पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार अप विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। नेहा की छोटी बहन रूबी कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना मिलने पर घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि नेहा कम सुनती थी, जिससे उसे ट्रेन की आवाज का सही अंदाजा नहीं हो पाया।

पढ़ें- Crime: जज ने ही रची थी अपनी पत्नी की हत्या की साजिश! दो लाख की दी गई सुपारी; भाइयों और पार्षद ने किया यह काम

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि नेहा की शादी पिछले वर्ष अगस्त माह में भागलपुर जिले के निमा गांव निवासी पटेल मंडल से हुई थी। हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें