फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे शराबी, विरोध करने पर एक ही परिवार के पांच लोगों को पीटा, इलाज जारी

Thu, 28 Mar 2024 11:48 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर गांव में घर के आगे उत्पात मचा रहे शराबियों का विरोध करना एक परिवार को काफी महंगा पड़ा। इय घटना में शराबी सहित उसके समर्थकों द्वारा जमकर मारपीट की गई। घटना में एक ही परिवार को पांच लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनका सदर अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित विजय नगर निवासी राजो मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार के देर रात शकहरा टोला निवासी कारे मंडल के पुत्र नीतू कुमार, रूपेश कुमार और विसो मंडल के पुत्र साजन कुमार, सुमीत कुमार के अलावा बादल कुमार, जैकी कुमारी व अन्य अज्ञात लोग थे, जो घर के समीप शराब के नशे में धुत होकर तेज आवाज में डीजे बजाकर नाच रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने तलाश की शुरू
जिसका विरोध उनके पुत्र के द्वारा किया गया तो उन लोगों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम देते हुए पुत्र को अभिषेक कुमार को अपने साथ उठाकर गंगा किनारे लेकर चला गया और हत्या करना चाह रहा था। जिसके बाद पुत्र ने किसी तरह अपनी जान बचाकर घर आया। इस दौरान घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी बेटे को खेजते हुए वापस मेरे घर के अंदर आ गए और मारपीट करने लगे। इधर घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें