फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारापुर में दर्दनाक हादसा: विभागीय बैठक से लौट रहीं पोस्टमास्टर की ट्रैक्टर की चपेट में मौत, चालक गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 08:34 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: मुंगेर जिले के तारापुर में विभागीय बैठक से लौट रहीं डाक विभाग की पोस्टमास्टर पूनम रानी की तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के तारापुर अनुमंडल के हरपुर थाना क्षेत्र स्थित दुरमट्टा डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत 34 वर्षीय पूनम रानी की बुधवार देर शाम सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वह तारापुर में आयोजित विभागीय बैठक में शामिल होने के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान चनकी के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सहकर्मी की बाइक से लौट रही थीं घर
सुपौर जमुआ डाकघर में कार्यरत पोस्टमास्टर रजनीश कुमार ने बताया कि बैठक समाप्त होने के बाद पूनम रानी ने उनसे घर छोड़ने का अनुरोध किया था। वह अपनी बाइक से उन्हें दुरमट्टा ले जा रहे थे। चनकी के पास दुरमट्टा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पूनम रानी सड़क पर गिर गईं और ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गईं।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, तारापुर ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मृतका के जेठ मनोज कापरी ने बताया कि पूनम रानी के पति रामशंकर सुल्तानगंज में आरपीएफ में कार्यरत हैं। वे उन्हें विभागीय बैठक में छोड़कर ड्यूटी पर चले गए थे। पूनम रानी अपने पीछे दो पुत्र- बालकृष्ण और मोहित तथा एक पुत्री सृष्टि को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: पटना समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश-वज्रपात के आसार; जानिए मौसम का हाल
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, जांच जारी
हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें