फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Begusarai News: करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

Wed, 27 Mar 2024 10:29 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: बेगूसराय में करंट के चपेट में आने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान कल्याणपुर गांव के रहने वाले चुनचुन महतो का पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में करंट की चपेट में आने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने बताया है कि गांव में ही मंदिर है। उसे मंदिर पर कीर्तन भजन हो रहा था। उन्होंने बताया है कि चंदन कुमार भी मंदिर पर कीर्तन भजन देखने के लिए गया था, फिर बाद में मंदिर के बगल में शौच करने के लिए गया था।

विज्ञापन


तभी मंदिर के बगल में ही ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। जिसमें पहले से ही अर्थिंग का तार टूटा हुआ था। उसे अर्थिंग के तार में सट जाने के कारण चंदन कुमार की घटनास्थल पर ही करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण हुई चंदन कुमार की मौत हुई है। क्योंकि इससे पहले भी उसे जगह करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
उन्होंने बताया है कि कई बार इस घटना की सूचना बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी बिजली विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण फिर से एक युवक को करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा डंडारी थाना पुलिस को दी। मौके पर डंडारी थाने की पुलिस पहुंचकर सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें