फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: यहां आवारा कुत्तों का आतंक, दो दिनों में 28 लोगों को काटा; बच्चों समेत घायलों में दहशत

Tue, 27 Oct 2026 06:23 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर के असरगंज प्रखंड के पांच गांवों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। दो दिनों में करीब 28 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई
विज्ञापन
घायलों का इलाज जारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों में आवारा कुत्तों के हमलों से लोगों में दहशत फैल गई है। जलालाबाद, नारायणपुर, मिल्की, जोरारी और आदर्श गांव में कुत्तों ने करीब 28 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। घायलों में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।

कुत्तों के हमले में घायल लोगों को परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, असरगंज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया और उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। घायलों में चार वर्षीय अंशु कुमार, 48 वर्षीय विनोद कुमार, नौ वर्षीय राखी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और मोनिका कुमारी सहित अन्य लोग शामिल हैं।

खेत में सब्जी तोड़ने गई महिला पर हमला

विज्ञापन

पीड़िता राधिका कुमारी ने बताया कि वह खेत में सब्जी तोड़ने गई थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और शरीर के कई हिस्सों में काट लिया। वहीं, ममता देवी ने बताया कि उनकी बच्ची सुबह घर के गेट के पास खड़ी थी। तभी एक कुत्ता आया और उसे काट लिया। बच्ची की चीख सुनकर वह बाहर निकलीं और कुत्ते को भगाया।

दो दिनों में 28 लोगों को लगाया गया टीका
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परवेज अख्तर ने बताया कि मंगलवार को करीब 15 लोग कुत्ते के काटने के बाद इलाज के लिए पहुंचे। सभी को डॉग बाइट वैक्सीन दी गई। सोमवार को भी 12 से 13 लोग अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live Bihar MLC Result LIVE: विधान परिषद की सात सीटों का परिणाम कब तक आएगा? किस सीट का आया परिणाम?
विज्ञापन


दो दिनों में लगभग 28 लोगों को कुत्ते के काटने से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाया गया है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि यदि आवारा कुत्तों के आतंक पर रोक नहीं लगी, तो आगे भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें