फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुंगेर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, गोलीबारी में एक छह लोग घायल, मकई फसल नष्ट करने पर हुआ झगड़ा

Sat, 27 Jan 2024 02:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मकई की फसल नष्ट करने पर दो पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि लोगों में गोलीबारी शुरू हो गई। घायलों के परिजनों ने विरोध में एनएच 80 को जाम कर दिया।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाते परिजन। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के हेमजापुर ओपी के छर्रापट्टी बहियार में फसल चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में देखते ही देखते गोलीबारी शुरू हो गई। इस घटना में एक पक्ष से छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


घटना के बाद घायलों के परिजनों ने दूसरे पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-80 छर्रापट्टी चौक के पास लगभग तीन घंटे तक जाम लगा दिया। जाम लगने के कारण मुंगेर लखीसराय मुख्य मार्ग घंटा परिचालन बाधित रहा। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद हेमझापुर पुलिस, सफियासराय ओपी पुलिस सहित कई थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 

जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति अविनाश यादव ने बताया कि गांव के ही रहने वाले टिकर यादव अपने परिवारों के साथ मिलकर मेरे पिता मुनिलाल यादव, भाई और मां सहित को लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि आए दिन मकई के फसल को नष्ट कर दिया जाता है। कुछ बोलो तो मारपीट करने लग जाते हैं। वहीं आज सुबह जब बोलने के लिए गए तो सभी परिवार मिलकर मेरे परिवार के साथ मारपीट करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। मेरे घर में भी आग लगा दी। 
विज्ञापन


हेमजापुर ओपी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस को घटना स्थल पर भेजा गया है। घायल व्यक्ति को पुलिस की मदद से सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है और जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें