फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बारिश से सिमरियाधाम कल्पवास मेला जलमग्न, व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त; श्रद्धालु परिसर छोड़ने को मजबूर

Fri, 31 Oct 2025 10:41 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय के सिमरियाधाम में चल रहे राजकीय कल्पवास मेला में चक्रवाती मोंथा की बारिश से कुटियाओं में पानी घुस गया है। साधु-संतों ने जिला प्रशासन से जल्द राहत और व्यवस्था सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
कल्पवास मेला में श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय स्थित सिमरियाधाम में चल रहे राजकीय कल्पवास मेला में श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और चक्रवाती मोंथा के प्रभाव से मेला क्षेत्र में जलजमाव हो गया है। कई कुटियाओं में पानी घुस गया है, जिससे साधु-संतों और श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


श्रद्धालु मेला स्थल छोड़ने को मजबूर
तेज हवा और लगातार बारिश के कारण एक दर्जन से अधिक कल्पवासियों की कुटियाएं उजड़ गई हैं। साधु-संतों ने बताया कि खालसा शिविरों में रखे गए आटा, चावल, चीनी और अन्य भोजन सामग्री भी भीग गई है, जिससे भंडारा चलाना मुश्किल हो गया है। ठंड और कीचड़ के कारण कई श्रद्धालु मेला स्थल छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

महंत जानकी वल्लभ वेदांती, बौआ हनुमान दास, राम पुकार दास और राम जतन दास सहित कई संतों ने जिला प्रशासन से प्लास्टिक शीट, भोजन सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- संकट में श्रमिक: अफ्रीका में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, पिछले तीन महीने से नहीं मिली है पगार; भुखमरी की नौबत
विज्ञापन


बैठने और सोने में दिक्कत हो रही है
बारिश के चलते गंगा महाआरती भी प्रभावित हो गई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मेला परिसर में हर जगह पानी भर गया है, जिससे बैठने और सोने में दिक्कत हो रही है। साधु-संतों ने जल्द व्यवस्था सुधारने की अपील की है ताकि कल्पवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें