फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पार्वती हत्याकांड का हुआ खुलासा, पुलिस ने तीन को पकड़ा, पति नवीन कुमार फरार

Mon, 15 Sep 2025 03:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

शेखपुरा जिले के मड़पसौना में विवाहिता पार्वती देवी की हत्या कर शव गायब करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के देवर छोटु कुमार, चकदिवान निवासी चंदन तांती और वाहन चालक श्रीनिवास पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखपुरा जिले में एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी और मृतका का पति नवीन कुमार अब भी फरार है। शव बरामद न होने के कारण पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि लाश को कहां ठिकाना लगाया गया। हालांकि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना शहर के मड़पसौना इलाके की है, जिसे “पार्वती हत्याकांड” के नाम से देखा जा रहा है। इस मामले में मृतका के देवर छोटु कुमार, चकदिवान निवासी चंदन तांती और वाहन चालक श्रीनिवास पासवान को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मृतका का पति नवीन कुमार अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाहिता की मौत के बाद शव को पहले बाइक से एक गोदाम ले जाया गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुआ है। वहां से शव को पिकअप वाहन में लादकर बाढ़ ले जाया गया और कथित तौर पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस की टीम ने बाढ़ के उमानाथ मुक्तिधाम में तलाशी ली, लेकिन किसी तरह का अवशेष नहीं मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Exam: दरोगा अभ्यर्थियों पर पटना में लाठीचार्ज, सीएम हाउस जाने से पुलिस ने रोका, छात्र बोले- डटे रहेंगे

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले में मंदना गांव के एक आरएमपी डॉक्टर की भूमिका संदिग्ध है। बताया जाता है कि मौत से लेकर शव के दाह संस्कार तक वह मृतका के पति के साथ मौजूद था। पुलिस ने पहले उसे हिरासत में लिया था, लेकिन सबूत न मिलने पर छोड़ दिया। अब चिकित्सक भूमिगत हो गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बरबीघा के माहुरी मंडप निवासी पार्वती देवी की शादी वर्ष 2021 में मड़पसौना के नवीन कुमार से हुई थी। बताया जा रहा है कि पति का अवैध संबंध एक अन्य महिला से था, जिसको लेकर दंपति में अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के दौरान बीते मंगलवार की रात विवाहिता की मौत हो गई और ससुराल पक्ष के लोगों ने शव को गायब कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें