फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीतम हत्याकांड: नौ दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं, मुंगेर में नाराज परिजनों ने जाम की सड़क

Fri, 22 Aug 2025 06:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Pritam murder case: परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है और उन्हें आशंका है कि बाकी आरोपियों को भी छोड़ा जा सकता है। उन्होंने सभी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग की।
विज्ञापन
सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन करते मृतक के परिजनों संग ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में प्रीतम हत्याकांड के नौ दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को गनैली के पास तीन माइल पर आक्रोशित परिजनों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दी। जाम के कारण देवघर जा रहे कांवड़ियों और निजी वाहनों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: रजिस्ट्रार के ठिकाने पर EOU का छापा, नकदी-ज्वेलरी बरामद; बंगाल तक फैली करोड़ों की अवैध संपत्ति, जानें
 
तख्ती लेकर जताया आक्रोश
जाम कर रहे परिजनों ने हाथों में तख्ती लेकर पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। तख्ती पर लिखा था कि पुलिस पर से विश्वास उठ चुका है। परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और उन्हें फांसी की सजा दिलाने का आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

 
आरोपियों की गिरफ्तारी पर उठे सवाल
मृतक प्रीतम के पिता मनोज मंडल ने बताया कि बुधवार को मुख्य आरोपी मो. अफरोज को संग्रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया। इसके बाद गुरुवार को जब वे थाना पहुंचे और सड़क जाम की चेतावनी दी, तभी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है और उन्हें आशंका है कि बाकी आरोपियों को भी छोड़ा जा सकता है। उन्होंने सभी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: राम जानकी मठ के संचालक पर दो नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
प्रशासन के समझाने के बावजूद नहीं माने परिजन
जाम की सूचना पर तारापुर एसडीओ, सीओ और हरपुर पुलिस मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन इस बात पर अड़े रहे कि जब तक डीएम और एसपी मौके पर आकर भरोसा नहीं दिलाते, तब तक जाम नहीं हटेगा। करीब सात घंटे तक जाम जारी रहा। अंततः प्रशासन की कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने जाम तुड़वाया।
 
तीन आरोपियों के पकड़े जाने की पुष्टि
इस मामले में संग्रामपुर थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि नामजद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बाकी आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें