फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khagaria News: लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मिनीगन फैक्टरी का हुआ उद्भेदन

Wed, 27 Mar 2024 04:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Khagaria News: खगड़िया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते मंगलवार देर रात मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया है। जहां से पुलिस को दर्जनों की मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार के साथ करीब 53 हथियार बनाने का औजर मिला है। पुलिस इसे चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई मान रही है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ 2 संजय कुमार ने बताया कि मोरकाही थाना अध्यक्ष विजय विजय सहनी के नेतृत्व सीएपीएफ की टीम द्वारा कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के क्रम में मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बलौर निवासी स्वर्गीय परमेश्वर मंडल के पुत्र अभिनंदन मंडल को गिरफ्तार किया गया है। जिनके घर से अर्ध निर्मित हथियार के साथ निर्माण करने के लिए उपयोग में आने वाला कई सामान को जब्त किया गया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में बेचता था हथियार 
गौरतलब है कि खगड़िया पुलिस की कार्रवाई में पुलिस के हत्थे चढ़ा हथियार तस्कर अभिनंदन मंडल बिहार के अलावा कई अन्य राज्यों में हथियार की सप्लाई करता था। इस बावत जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ 2 संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हथियार तस्कर हथियार का निर्माण कर बिहार के अलावा उत्तराखंड और अन्य राज्यों में बेचता था। बताया जा रहा है कि घर पर किराना दुकान के आड़ में हथियार का निर्माण किया जा रहा है। 

लोकसभा चुनाव में खपाने की थी तैयारी
बता दें कि गिरफ्तार हथियार तस्कर लोकसभा चुनाव के लिए वृहत पैमाने पर अपने घर में हथियार का निर्माण कर रहा था। पुलिस की मानें तो तस्कर के पास कई अन्य तस्करों का आना-जाना था। जिसकी पूछताछ गिरफ्तार तस्कर से की जा रही है। इसके बाद इस मामले में कई अन्य लोगों का नाम सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें