फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज, बोले- JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं

Wed, 25 Mar 2026 06:06 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर नवनिर्माण अभियान के तहत बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर संगठन को पुनर्गठित कर रहे हैं।
विज्ञापन
जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर इन दिनों नवनिर्माण अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह बुधवार को मुंगेर जिले पहुंचे। यहां पर प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कहा कि चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज के नेताओं ने पश्चिम चंपारण स्थित गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था। उस समय जन सुराज की ओर से यह घोषणा की गई थी कि बिहार में बनी नई सरकार को अपने वादों को पूरा करने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा। इसके बाद बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत जन सुराज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार नव निर्माण अभियान को अगले पांच वर्षों तक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए वह हर जिले में जाकर संगठन को पुनर्गठित करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


नीतीश पर जमकर बरसे प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है। दल उनका है, तो अध्यक्ष भी वही रहेंगे। उन्होंने कहा कि जन सुराज पिछले तीन वर्षों से यही बात कह रहा है कि बिहार में जो व्यक्ति दल बनाता है, वही दल का मुखिया बनता है और उसी दिन यह भी घोषणा कर देता है कि उसके बाद उसका बेटा नेता बनेगा। तीस-पैंतीस साल तक जेपी, लोहिया और समाजवाद की बात करने वाले नीतीश कुमार का दल भी अब इसका अपवाद नहीं रहा।

ये भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश ने अपने सांसद पर की कार्रवाई, गिरधारी यादव को जदयू ने नोटिस भेजा; जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन



नीतीश की मानसिक और शारीरिक स्थिति ठीक नहीं
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार में नए मुख्यमंत्री पर कहा कि 202 विधायकों के समर्थन के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ रहा है, क्योंकि उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जन सुराज ने चुनाव से पहले ही यह कहा था कि परिणाम कुछ भी हो, लेकिन नीतीश कुमार अगले पांच वर्षों तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। चुनाव के तीन महीने बाद ही उन्हें पद छोड़ना पड़ रहा है। वे स्वेच्छा से हटें या किसी दबाव में, लेकिन उन्हें पद छोड़ना पड़ रहा है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें