Bihar News: हाल ही में जिला प्रशासन और बिहार सरकार ने अवैध रूप से हथियार लहराने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं प्रशासन की नाकामी को उजागर कर रही हैं। मामला बेगूसराय का है, जहां एक युवक ने हथियार लहराते हुए वीडियो बना डाली।
बेगूसराय में हाल के दिनों में युवाओं के बीच सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज तेजी से बढ़ा है। लेकिन चिंता की बात यह है कि कुछ युवा इस जुनून में कानून की धज्जियां उड़ाने से भी नहीं हिचक रहे हैं।
विज्ञापन
हाल ही में कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें युवक खुलेआम हथियार लहराते नजर आ रहे हैं और इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इससे समाज में गलत संदेश फैल रहा है और युवा अपराध की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
ताजा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली का है, जहां एक वायरल वीडियो में एक युवक भोजपुरी गाने की धुन पर हथियार लहराता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह युवक अपराधी प्रवृत्ति का है और इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही उसकी सही पहचान स्पष्ट हो सकेगी।
गौरतलब है कि हाल ही में जिला प्रशासन और बिहार सरकार ने अवैध रूप से हथियार लहराने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं प्रशासन की नाकामी को उजागर कर रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है और कैसे इस बढ़ते अपराधीकरण पर अंकुश लगाया जाता है।