फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में रेल निर्माण संघर्ष मोर्चा का रेलवे ट्रैक जाम कर प्रदर्शन, कई ट्रेनें प्रभावित; जानें

Wed, 29 Jan 2025 08:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News: संघर्ष मोर्चा के संयोजक पप्पू यादव ने कहा कि फरवरी में आने वाले रेलवे बजट में उनकी मांगों को शामिल नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन रेलवे चक्का जाम किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस ने खाली करवाया रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर के जमालपुर रेल कारखाने की विभिन्न मांगों को लेकर जमालपुर रेल निर्माण संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी जमालपुर स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास रेलवे ट्रैक पर बैठकर नारेबाजी करने लगे, जिससे ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया।

विज्ञापन

 
रेलवे ट्रैक जाम से यात्री हुए परेशान
जानकारी के मुताबिक, रेलवे ट्रैक जाम होने के कारण करीब एक घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा और लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, जमालपुर-खगड़िया-तिलरथ पैसेंजर, साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी और जमालपुर-किउल पैसेंजर जैसी आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इससे आसपास के स्टेशनों पर ट्रेनों को रोक दिया गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

 
एक घंटे बाद खत्म हुआ जाम
रेलवे ट्रैक बाधित होने की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। लगातार अनुरोध के बाद एक घंटे के भीतर मोर्चा के सदस्यों ने जाम खत्म कर दिया, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू हुआ।
 
क्या हैं प्रदर्शनकारियों की मांगें?
प्रदर्शन कर रहे संघर्ष मोर्चा के संयोजक पप्पू यादव ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं:-

  • जमालपुर रेल कारखाने को निर्माण का दर्जा दिया जाए।
  • रेलवे विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए।
  • रेल कारखाने को पूर्व मध्य रेलवे में शामिल किया जाए।
  • सफियाबाद को हाल्ट स्टेशन का दर्जा दिया जाए।

 
आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
संघर्ष मोर्चा के संयोजक पप्पू यादव ने कहा कि फरवरी में आने वाले रेलवे बजट में उनकी मांगों को शामिल नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन रेलवे चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने सरकार और रेलवे प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन



 
यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
रेलवे प्रशासन इस आंदोलन को लेकर अलर्ट हो गया है। इस जाम के कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, खासकर उन यात्रियों को जिनकी ट्रेनें एक घंटे तक अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रेलवे प्रशासन प्रदर्शनकारियों की मांगों पर क्या निर्णय लेता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें