फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर में दो गुटों में झगड़ा, पथराव और हंगामा, कई लोग घायल

Mon, 26 May 2025 10:03 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र के महमदा गांव में रविवार की शाम दो गुटों के बीच जोरदार पथराव हुआ। इस घटना में करीब छह लोग घायल हो गए और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। 
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र के महमदा गांव में रविवार की देर शाम दो पक्षों के बीच जबरदस्त पथराव हुआ। इस झड़प में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए और कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। जैसे ही घटना की खबर पुलिस को मिली, आसपास के थानों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हालात बिगड़ते देख भारी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया। कुछ देर बाद सदर डीएसपी अभिषेक आनंद और एसपी सैयद इमरान मसूद भी वहां पहुंचे और जांच शुरू की।

विज्ञापन


दरअसल, महमदा गांव में गढ़ीरामपुर गांव की ठाकुरबारी की जमीन है, जहां एक मंदिर बना हुआ है। ठाकुरबारी ट्रस्ट की तरफ से उस मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित करने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए मंदिर के गेट पर दीवार बनाई जा रही थी। लेकिन रविवार शाम कुछ लोगों ने आकर उस नई दीवार को तोड़ दिया और वहां काम कर रहे गढ़ीरामपुर के मजदूरों पर पत्थर फेंक दिए, जिससे कई मजदूर घायल हो गए।

इतना ही नहीं, एक मजदूर की मोटरसाइकिल को भी तोड़ दिया गया और पास में खड़ी एक मालवाहक गाड़ी और कचरा उठाने वाली ट्रॉली को भी नुकसान पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि डर पैदा करने के लिए करीब आठ राउंड गोलियां भी चलाई गईं, हालांकि पुलिस ने गोली चलने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन


जैसे ही गढ़ीरामपुर गांव के लोगों को घटना की खबर मिली, वे गुस्से में महमदा गांव की ओर दौड़े। इसी दौरान किसी ने महमदा गांव के ट्रांसफॉर्मर से बिजली काट दी और करीब चार घंटे तक वहां अंधेरा रहा। अंधेरे में फिर से पथराव शुरू हो गया और महमदा गांव के लोग छतों से भी पत्थर फेंकने लगे।

यह भी पढ़ें: सरकारी शिक्षक को दोस्त ने मारी गोली; घर से बुलाकर ले गया था, बदमाशों के साथ मिलकर ऐसा किया

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत डीएसपी को जानकारी दी और वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने गढ़ीरामपुर गांव के लोगों और घायलों के परिवारवालों को समझा बुझाकर शांत किया। बाद में एसपी भी पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल दोनों गांवों के बीच तनाव बना हुआ है और इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी: एसपी सैयद इमरान मसूद

घटना की जांच करने पहुंचे मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि रविवार देर शाम उन्हें जानकारी मिली कि नया रामनगर क्षेत्र के महमदा और गढ़ीरामपुर गांव के बीच ठाकुरबाड़ी को लेकर विवाद हुआ है। ठाकुरबाड़ी में एक दीवार बनाई जा रही थी, जिसे कुछ शरारती तत्वों ने आकर तोड़ दिया। इसी बात को लेकर दोनों गांवों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें मारपीट और पथराव भी हुआ।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि जो भी इस घटना में शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कानून को अपने हाथ में न लें, शांति बनाए रखें और कोई भी विवाद हो तो तुरंत स्थानीय थाना को सूचना दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें