फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर में भवन निर्माण विभाग कर्मी की मौत, NH-333 किनारे नाले में मिला शव; परिजन बेसुध

Sun, 04 Jan 2026 07:24 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में NH-333 किनारे नाले से भवन निर्माण विभाग कर्मी दिनेश राम का शव मिला। पत्नी ने शराब के नशे में गिरने से मौत की आशंका जताई। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर गांव के पास NH-333 किनारे स्थित एक नाले से 45 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान दिनेश राम के रूप में हुई है, जो भवन निर्माण विभाग, बांका में कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, नाले में गिरने से दिनेश राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पत्नी शीला देवी ने बताया कि दिनेश राम शराब के नशे में थे और सड़क किनारे स्थित नाले में गिर गए। बाहर नहीं निकल पाने के कारण पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना के समय शीला देवी अपने मायके में थीं। सूचना मिलने के बाद वह बहादुरपुर स्थित ससुराल पहुंचीं।

विज्ञापन


पढे़ं:  बिहार की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ मुजफ्फरपुर में कांग्रेस का विरोध, भाजपा पर साधा निशाना

परिजनों के अनुसार, दिनेश राम के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्री सिम्मी कुमारी ने बताया कि उनकी आखिरी मुलाकात अपने पिता से जुलाई 2025 में हुई थी।

बरियारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ की गई है, लेकिन उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही कोई लिखित आवेदन दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस को मामला शराब के नशे में नाले में गिरने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें