फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munger ASI Murder: शहीद एएसआई संतोष सिंह को पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि, DIG बोले- होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 15 Mar 2025 04:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger ASI Murder: डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि एएसआई संतोष कुमार सिंह ने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण दिए हैं। पूरा पुलिस विभाग इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
शहीद एएसआई संतोष सिंह को पुलिस लाइन में दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर के मुफस्सिल थाने में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एएसआई संतोष कुमार सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को न्यू पुलिस लाइन लाया गया। जहां शहीद स्मारक के पास उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अंतिम विदाई के समय पुलिस लाइन का माहौल बेहद गमगीन था। इस दौरान सहकर्मी, अधिकारी और परिजन सभी की आंखें नम थीं। इस मौके पर मुंगेर रेंज के डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, एसपी सैयद इमरान मसूद और मुंगेर विधायक प्रणव कुमार यादव सहित तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

 
‘ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी’
डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि एएसआई संतोष कुमार सिंह ने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण दिए हैं। पूरा पुलिस विभाग इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। इस घटना में कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- Asi Murder Case:हत्या, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग और पुलिस वाहन टक्कर तक; कब कैसे क्या हुआ? जानें
विज्ञापन

 
डीआईजी ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार अपराधी गुड्डू यादव की निशानदेही पर मुख्य आरोपी रणवीर यादव को पकड़ने जा रही थी, तभी सड़क दुर्घटना हो गई। इसी दौरान गुड्डू यादव ने सिपाही का हथियार छीनकर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसे पैर में गोली लगी। उन्होंने दो-तीन राउंड फायरिंग की पुष्टि की।


 
परिजनों को सरकारी सहायता देने की बात पर उन्होंने कहा कि शहीद के परिजनों को विभागीय सहायता और बैंक ऑफ बड़ौदा से अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी। शहीद की पत्नी को अगर आवश्यकता हो, तो उन्हें अनुकंपा के आधार पर नौकरी भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Crime:होली पर सुरक्षा बंदोबस्त करने गए Asi का शव गांव लौटने पर मातम, ग्रामीण बोले- जब पुलिस ही असुरक्षित...
विज्ञापन

 
‘अपराधियों को मिलेगी कड़ी सजा’
भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और शर्मनाक है। बिहार में डबल इंजन की सरकार अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शने नहीं देगी। पुलिस अपना काम कर रही है और जल्द ही सभी दोषियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि एक आरोपी का एनकाउंटर हो चुका है और बाकी की भी गिरफ्तारी जल्द होगी। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार के साथ हम पूरी मजबूती से खड़े हैं। न्याय जरूर मिलेगा।
 
पुलिस लाइन में गूंजा ‘शहीद अमर रहें’ का नारा
एएसआई संतोष कुमार सिंह की अंतिम विदाई के समय ‘शहीद संतोष अमर रहें’ के नारों से माहौल गूंज उठा। साथी पुलिसकर्मी, अधिकारियों व ग्रामीणों की आंखों में आंसू थे। इस दौरान परिजनों की हालत बेहद विचलित करने वाली थी, खासकर जब उनका आठ वर्षीय बेटा पिता की अंतिम झलक लेने आया, तो हर किसी की आंख भर आई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें