Begusarai Crime: बेगूसराय में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई जब मेन मार्केट की एक आभूषण की दुकान पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। हद तो तब हो गई जब नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर तांडव मचाया। लूटपाट की नीयत से चार नकाबपोश बदमाशों ने नगर थाना क्षेत्र के मेन मार्केट स्थित एक सोना-चांदी की दुकान पर धावा बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से बाजार में अफरा-तफरी मच गई, और अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
कैसे हुई घटना?
विज्ञापन
दुकानदार के अनुसार, चार नकाबपोश अपराधी दुकान में ग्राहक बनकर आए और आभूषण दिखाने के लिए कहा। जैसे ही स्टाफ ने आभूषण दिखाना शुरू किया, उनमें से एक ने हथियार निकाल लिया। स्टाफ के शोर मचाने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बाजार में भगदड़ मच गई।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
दहशत में स्वर्ण व्यवसायी
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुए इस हमले से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।