फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने मुंगेर तक युवाओं के साथ लगाई दौड़, बोले- यहीं से की थी करियर की शुरुआत

Tue, 04 Mar 2025 11:32 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: शिवदीप लांडे ने मुंगेर को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की थी। इसलिए वे अपने परिवार के साथ मुंगेर आए हैं और युवाओं को प्रेरित करने के लिए इस दौड़ का आयोजन किया।
विज्ञापन
युवाओं के साथ दौड़ लगाते पूर्व IPS - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे आईजी पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार मुंगेर पहुंचे। उन्होंने मंगलवार को ‘रन फॉर सेल्फ’ कार्यक्रम के तहत युवाओं के साथ 10 किलोमीटर लंबी दौड़ लगाई। उन्होंने जमालपुर के जुबली बेल चौक से इस दौड़ की शुरुआत की, जिसमें सैकड़ों युवा शामिल हुए। जमालपुर से मुंगेर तक लगभग 9 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद वे मुंगेर के पोलो मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने दोबारा युवाओं के साथ दौड़ लगाई और उन्हें संबोधित किया।
विज्ञापन


युवाओं को किया प्रेरित, बिहार की दशा और दिशा बदलने का लिया संकल्प
मुंगेर पोलो मैदान में युवाओं को संबोधित करते हुए शिवदीप लांडे ने बताया कि उन्होंने पुलिस सेवा से इस्तीफा क्यों दिया। उन्होंने कहा कि वे आगामी 10 वर्षों में बिहार की दशा और दिशा बदलने के लिए समर्पित हैं और पूरे बिहार में युवाओं को जागरूक करने के लिए ‘रन फॉर सेल्फ’ अभियान चलाएंगे। उन्होंने युवाओं को देश निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “यदि युवा फिट हैं, तो उनका परिवार फिट रहेगा। यदि परिवार फिट है, तो समाज भी स्वस्थ रहेगा, और जब समाज फिट होगा, तो देश भी मजबूत बनेगा।”

मुंगेर को बताया अपनी कर्मभूमि
शिवदीप लांडे ने मुंगेर को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की थी। इसलिए वे अपने परिवार के साथ मुंगेर आए हैं और युवाओं को प्रेरित करने के लिए इस दौड़ का आयोजन किया। जब पत्रकारों ने उनसे भविष्य की योजनाओं के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि अभी किसी बड़े फैसले की योजना नहीं है, बल्कि वे पहले देखना चाहते हैं कि बिहार कितना बदलाव के लिए तैयार है। चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया, लेकिन देश निर्माण में युवाओं की भूमिका को अहम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें