फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अचानक चलती ट्रेन से फिसला युवक का पैर, हाथ की हथेली कटी; हालत गंभीर

Thu, 26 Mar 2026 11:46 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

चलती ट्रेन से गिरा युवक, हाथ की हथेली कटी,हालत गंभीर,दशरथपुर के पास बड़ा हादसा,अप बांका इंटरसिटी से गिरकर युवक जख्मी।
विज्ञापन
हायर सेंटर रेफर किया गया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुंगेर किउल-जमालपुर रेलखंड से एक बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अप बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस से दशरथपुर स्टेशन के पास हुई। देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घायल युवक की पहचान दशरथपुर निवासी 35 वर्षीय गठिया पासी के रूप में हुई है। वह पूर्णिया से अपने घर लौट रहा था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान वह ट्रेन के पायदान पर खड़ा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और हाथ छूटने के कारण वह नीचे गिर पड़ा। गिरते ही वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दाहिने हाथ की हथेली गंभीर रूप से कट गई।

यात्रियों ने अस्पताल में भर्ती कराया
मौके पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने तुरंत मदद की और घायल युवक को उठाकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर मानते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' से पहले सजी नालंदा, जिले को मिलेगी 810 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात

परिवार के अनुसार, गठिया पासी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। वह मधु (शहद) निकालने और बेचने का काम करता है और अलग-अलग इलाकों में घूम-घूमकर परिवार की रोजी-रोटी कमाता है। इस हादसे के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है, जिससे घर में तनाव और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की है। 
विज्ञापन


इधर, रेलवे ने यात्रियों से भी अपील की है कि वह कभी भी चलती ट्रेन के दरवाजे या पायदान पर खड़े होकर यात्रा न करें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें