फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: स्कूल के क्लासरूम में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, डीईओ ने बैठाई जांच; नाइट गार्ड भी जांच के घेरे में

Wed, 13 May 2026 07:24 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर के असरगंज स्थित एक सरकारी स्कूल के क्लासरूम में युवकों की कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। डीईओ ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले में प्रधानाध्यापक और नाइट गार्ड की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर  जिले के असरगंज नगर पंचायत स्थित रामानंद परसीराम उच्च माध्यमिक विद्यालय, जलालाबाद का एक कथित शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विद्यालय के क्लासरूम में कुछ युवकों के शराब सेवन का वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कुणाल गौरव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

डीईओ ने असरगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पूरे मामले की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया है। साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो में विद्यालय परिसर का नाइट गार्ड भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी पहचान दिलीप कुमार के रूप में हुई है। शिक्षा विभाग ने उसकी भूमिका की भी जांच कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में मिठाई दुकान पर हमला, डेढ़ लाख की लूट के बाद मांगी 5 लाख रंगदारी; घटना CCTV में कैद

जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने जिले के सभी विद्यालय प्रधानों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विद्यालय परिसरों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी विद्यालय से इस प्रकार का आपत्तिजनक वीडियो सामने आने पर संबंधित प्रधानाध्यापक की जवाबदेही तय की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, 11 मई को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो में विद्यालय के एक क्लासरूम के भीतर चार युवक डेस्क-बेंच पर शराब की बोतल रखकर शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। इस घटना ने जिले में शिक्षा व्यवस्था और विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें